फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम अर्शी खान ने उड़ाया हितेन तेजवानी की नाकामी का मजाक, कहा- 'कायम रहे तुम्हारी जवानी...'

Sat, 24 Mar 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arshi hiten
बिग बॉस-11 से सुर्खियों में आईं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन अर्शी खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह शो के दौरान उनके फेवरेट बने हितेन तेजवानी की नाकामी का सबके सामने मजाक बना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arshi and Hiten
दरअसल यह वीडियो एकता कपूर के बॉक्स क्रिकेट लीग का। आपको बता दें अर्शी और हितेन दोनों इन दिनों बॉक्स क्रिकेट लीग में धमाल मचा रहे हैं। दोनों एक ही टीम 'कोलकाता बाबूमोशाय' से खेलते हैं। इसी शो के दौरान अर्शी हितेन पर चुटकी लेती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
arshi khan
इस वीडियो में अर्शी खान बैठी हैं, और बड़ी ही अदा के साथ कह रही हैं, 'कायम रहे तुम्हारी जवानी, एक विकेट तो ले लो हितेन तेजवानी'
 

4 of 5
Arshi and Hiten
कुछ दिन पहले बॉक्स क्रिकेट लीग से एक वीडियो सामने आया था जिसमें हितेन आउट होने पर गुस्से में भद्दी गालियां दे रहे थे। इसी बीच शो की एंकर बेनाफ्शा सूनावाला उन्हें अर्शी खान का नाम लेकर छेड़ती हैं। इस पर हितेन गाली देते हुए कहते हैं, 'उसका नाम मत लो। वह मेरा बैड लक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arshi khan
मिली जानकारी के अनुसार, अर्शी जल्द ही किसी और शो में भी नजर आएंगी। अभी कुछ दिन पहले वह बीसीएल में 'मेरे रश्के कमर' पर झूमती नजर आई थीं। उनका ये डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें