फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर का बड़ा धमाका, मौनी राय को OUT कर ढूंढी नई 'नागिन', जानिए कौन है?

Fri, 08 Dec 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 4
एकता कपूर के चर्चित और सफल शो 'नागिन' को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। टीआरपी में सभी शो के मात देने वाले इस शो के दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार था कि नागिन के अगले सीजन यानी नागिन-3 में कौन मुख्य किरदार में नजर आने वाले है तो हम आज इस सस्पेंस से पर्दा उठा देते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल नागिन सीरियल में मौनी रॉय की एक्टिंग और किरदार को लोगों ने काफी पंसद किया था। मगर मौनी ने अब टीवी छोड़कर बॉलीवुड में एंट्री करने का  फैसला कर लिया। इसके चलते एकता कपूर को नागिन के नए सीजन के लिए एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी जो मौना की कमी का पूरा कर सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एकता ने सुरभि ज्योति और क्रिस्टल को चुना था। 
विज्ञापन

3 of 4
चूंकि नागिन के रोल के लिए किसी एक को लेना था तो एकता ने क्रिस्टल को अपनी अगली नागिन के लिए चुन लिया है। यानी अब नागिन के नए सीजन में आप सभी की एक नई नागिन से मुलाकात होगी। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें केवल आंखें नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
mouni roy
आपको बता दें कि 'नागिन' के दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी सराहा है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहा। अब देखना होगा कि एकता कपूर नागिन के अगले सीजन में अपना ये कमाल दिखा पाती हैं या नहीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें