फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर कॉमेडियन कृष्णा के विवादित बोल-लड़कियां खुद कांड करती हैं और बाद में...

Wed, 02 May 2018 02:36 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
krushna abhishek
इन दिनों बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर काफी बहस छिड़ी है। कोई इस बात की पुष्टि कर रहा है तो कोई इसे गलत बता रहा है। इस बहस के बीच टीवी के जाने माने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
krushna abhishek
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं होती, यह सब ब्लैकमेलिंग का काम है। लड़कियां खुद कांड करती हैं और बाद में आरोप लगा देती हैं। यह सब ब्लैकमेल करने वाला हिसाब होता है। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कम होता है और बाहर दूसरे बिजनस में ज्यादा होता है, खास तौर पर कॉर्पोरेट वर्ल्ड में बहुत ज्यादा कास्टिंग काउच होता है। फिल्म वालों पर बार-बार उंगली उठाई जाती है कि फिल्मी लोग ही कास्टिंग काउच और लड़कीबाजी करते हैं... ' 
विज्ञापन

3 of 4
Krushna Abhishek
कृष्णा ने कहा, 'कास्टिंग काउच को लेकर जो भी सरोज खान जी ने कहा, वह उनका पॉइंट ऑफ व्यू है, मैं उनसे एग्री नहीं करता हूं। आप किसी पॉलिटिशन पर उंगली उठाकर सभी को बुरा नहीं कह सकते हैं। हमारे देश में अच्छे पॉलिटिशन भी हैं। किसी भी बिजनस में अच्छे और बुरे लोग तो होते ही हैं। हमारी फिल्म लाइन में भी कुछ एक्टर्स अच्छे होते हैं और कुछ अच्छे नहीं होते हैं, जो सही नहीं है वह घर बैठा है, जो अच्छा है वह चल रहा है और काम कर रहा है। मैं सोचता हूं किसी एक की गलती पर पूरी बिरादरी पर क्यों उंगली उठाई जाती है?' 
विज्ञापन

4 of 4
Krushna Abhishek
देश में लगातार बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं के बारे में कृष्णा ने कहा, 'पुलिस और सरकार तो अपना काम कर ही रही है, लेकिन मुझे लगता है इन आरोपियों को इंडिया गेट में लाखों की संख्या में पब्लिक को बुलाकार उनके हवाले कर देना चाहिए। जिस दिन ऐसा शुरू हो जाएगा लोग डरना शुरू हो जाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें