फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गुप्ता के साथ रिलेशनशिप पर शिल्पा शिंदे ने दिया टका सा जवाब, सन्न रह गए फैंस

Wed, 02 May 2018 07:50 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shilpa Vikas
'बिग बॉस-11' की विनर और टीवी की 'भाबीजी' यानी शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर विराम लगाते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। शिल्पा ने विकास को लेकर कहा है कि न तो हम लोग दोस्त हैं और न ही दुश्मन।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shilpa Shinde
दरअसल 'बिग बॉस-11' के दौरान शिल्पा और विकास की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही। शो में एंट्री के वक्त दोनों दुश्मन थे। दोनों में खूब नोकझोंक देखने को मिली। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड दिखाया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उस दौरान फैन्स ने ट्विटर पर ‘शिखाज’ को भी ट्रेंड कराया था। 
विज्ञापन

3 of 4
Shilpa Shinde
अब शिल्पा के एक फैन ने शिल्पा की एक तस्वीर को शेयर की, जिसमें एक कंटेनर भी रखा हुआ है जिसमें विकास के नाम की स्लिप लगी हुई है और शिल्पा किचन में खड़ी नजर आ रही हैं।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Shilpa Vikas
शिल्पा शिंदे ने अपने फैन क्लब के द्वारा शेयर इस तस्वीर का जवाब देते हुए लिखा, तुमने जो फोटो भेजी है, मैं कह सकती हूं कि तुमने अच्छा प्रयास किया है इस तस्वीर को बनाने के लिए और 'शिखाज' को दर्शाने के लिए। लेकिन मैं बता दूं कि 'शिखाज'  जैसा कुछ नहीं है। हमारे बीच कोई केमेस्ट्री नहीं है। हम न दोस्त हैं और न ही दुश्मन। बिग बॉस सीजन 11 की जर्नी एक साथ खूबसूरत रही, हालांकि एक साथ भविष्य में काम करने के लिए मैं निश्चिंत नहीं हूं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें