कृतिका कामरा
- फोटो : Instagram: kkamra
इसके बाद कृतिका 'प्यार का बंधन', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'रिपोर्टर्स', 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' के साथ ही कई रियलिटी शोज जैसे 'झलक दिखला जा 7', 'जरा नच के दिखा', 'वी द सीरियल' और 'एमटीवी वेब्ड' में नजर आईं। लेकिन अब कृतिका टीवी की पारी काफी खेल चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखना मुनासिब समझा। उन्होंने साल 2018 में जैकी भगनानी के साथ 'मित्रों' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म दर्शकों के बीच कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।