करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों से ही चर्चाओं में बनी हुई हैं। लोगों को लग रहा था कि डिलीवरी के बाद वो काम से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेंगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और हाल ही में अपने खास दोस्त करण जौहर के चेट शो 'कॉफी विद करण' में आकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
कॉफी विद करण: करीना और सोनम के खुलासों ने उड़ाए करण जौहर के होश, देखें VIDEO
2 of 6
इस एपीसोड में करीना और सोनम कपूर नजर आएंगी और हाल ही में इसका एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें करीना और सोनम ने काफी दिलचस्प खुलासे किए हैं। खुद करण भी उनके खुलासों के बारे में जानकर चौंक जाते हैं।
विज्ञापन
कॉफी विद करण: करीना और सोनम के खुलासों ने उड़ाए करण जौहर के होश, देखें VIDEO
3 of 6
करण ने अपने शो में करीना और सोनम से खुलकर सवाल-जवाब किए और उन दोनों ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के खूब बेबाकी से जवाब दिए। करण ने जब सोनम से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक सबसे घटिया बात क्या सुनी है, तो सोनम ने कहा, 'लोग कहते हैं कि मैंने बूब जॉब करवाया है।' इतना सुनते ही करीना अवाक रह गईं और खुले मुंह से करण और सोनम को देखने लगीं।
कॉफी विद करण: करीना और सोनम के खुलासों ने उड़ाए करण जौहर के होश, देखें VIDEO
4 of 6
वहीं जब करण ने करीना का एक सवाल में पूछा कि अगर वो लिफ्ट में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ फंस जाएं तो वो क्या करेंगी, इस पर करीना ने तपाक से कहा कि ऐसी स्थिति में फंसने से बेहतर है कि वो खुद को मार ही डालें।
विज्ञापन
कॉफी विद करण: करीना और सोनम के खुलासों ने उड़ाए करण जौहर के होश, देखें VIDEO
5 of 6
बता दें कि दीपिका और कैटरीना, करीना के भाई रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं लेकिन दोनों के साथ ही रणबीर का रिश्ता नहीं चला। ऐसे में करीना भी दोनों को इन दिनों नजरअंदाज ही कर रही हैं।
देखिए किस तरह करीना और सोनम ने किए करण के शो पर खुलासे -
Next Sunday, meet the super glamorous #KareenaKapoor & the 'Filmy Fashionista' of Bollywood - @sonamakapoor, together on #KoffeeWithKaran! pic.twitter.com/Fs3LvAfEPQ
— Star World (@StarWorldIndia) January 8, 2017
कॉफी विद करण: करीना और सोनम के खुलासों ने उड़ाए करण जौहर के होश, देखें VIDEO
6 of 6
करण का ये शो काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि करीना सिर्फ यहीं नहीं रुकीं और दीपिका और प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड डेब्यू पर भी दिलचस्प टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि सब बस पकड़ कर जा रहे हैं। हर कोई जा रहा है।