बॉलीवुड की तरह टीवी की अभिनेत्रियां भी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी अपने सीरियल तो फिर कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में छाई रहती हैं। वहीं बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक समय पर आकर छोटे पर्दे की ओर रुख कर लिया, लेकिन आज हम बात करेंगे छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों की बेटियों की। जी हां, आपने पर्दे पर अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों की खूबसूरती को तो देखा ही, लेकिन क्या आपने कभी उनकी बेटियों को देखा ? चलिए आज हम आपको टीवी की अभिनेत्रियों की बेटियों से रुबरू करवाते हैं।