टीवी के हिट कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को बंद किए जाने की खबर जबसे सामने आई है फैंस को बहुत दुख पहुंचा है। इस शो ने दर्शकों को खूब हंसाया है और उनका भरपूर मनोरंजन किया है। ये शो 2016 में शुरू हुआ था तबसे लेकर अब तक शो के बहुत से कलाकार इससे अलविदा ले चुके हैं। पुरानी टीम में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा शामिल थे, लेकिन कपिल से हुए विवाद के बाद इन लोगों ने शो छोड़ दिया। इसके बाद इन स्टार्स ने दूसरे शोज में काम किया जो कि फ्लॉप रहा। अब हाल ही में शो में बच्चा यादव का किरदार निभा रहे कीकू शारदा ने अपने पुराने साथियों को लेकर बात कही है।