फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो में 'न्यूज एंकर' बने कीकू शारदा, मनोज बाजपेयी हुए हंस-हंसकर लोटपोट

Sat, 03 Oct 2020 08:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Twitter: @sonytv
जब भी टेलीविजन पर कॉमेडी की बात होती है तो उसमें 'द कपिल शर्मा शो' का नाम जरूर आता है। इस शो में हर हफ्ते अलग- अलग मेहमान आते हैं। शो के होस्ट कपिल शर्मा इन सभी सेलेब्स के साथ खूब मस्ती करते हैं। सवाल- जवाब का सिलसिला भी होता है। साथ ही लगती है ठहाकों की महफिल। आने वाले एपिसोड के मेहमान हैं अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्माता- निर्देशक अनुभव सिन्हा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के ऑनएयर होने से पहले शो के कई प्रोमो चैनल के सोशल मीडिया हैंडल पर डाले जाते हैं। जिससे फैंस को पता चलता है कि आने वाले दिनों में शो में और क्या- क्या देखने को मिलने वाला है। हाल ही में शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें भी ठहाकों की महफिल सजी हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Twitter: @sonytv
शो के प्रोमो में कीकू शारदा न्यूज एंकर बने नजर आ रहे हैं। न्यूज एंकर के अवतार में कीकू शारदा जबरदस्त कॉमेडी करते हुए दिख रहे हैं। सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये प्रोमो साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'ब्रेकिंग न्यूज! इस बार करारी महफिल छाएगी, जब आएंगे बॉलीवुड के दो यार अनुभव सिन्हा और मनोज बाजपेयी।'
 

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : फाइल फोटो
प्रोमो में कीकू शारदा को चिल्ला-चिल्ला कर न्यूज एंकरिंग करते देखा जा सकता है। उनके साथ में कृष्णा अभिषेक सपना बने हुए बैठे हुए हैं। कीकू इस दौरान किसी को भी बोलने का मौका ही नहीं दे रहे। कीकू सबसे पहले मनोज बाजपेयी के ऊपर सवाल पर सवाल दागते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, जैसे ही मनोज बाजपेयी उनके सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं वो उन्हें कुछ बोलने का मौका ही नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद अनुभव सिन्हा जब कीकू से कहते हैं कि उन्हें कुछ बोलने दिया जाएगा या नहीं तो कीकू उनके सवाल का भी मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं। कीकू अनुभव सिन्हा से कहते हैं 'कुछ ऐसा बोलिए कि धमाका हो जाए।' कीकू के इतना बोलते ही हर कोई हंसने लगता है। वहीं प्रोमो में कपिल शर्मा को नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर का खुलासा और दुष्कर्म मामले पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें