फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीमेल कॉमेडियन दिखाएगी खतरनाक स्टंट, इस बार ठहाकों से हिल जाएंगे 'खतरों के खिलाड़ी'

Thu, 14 Jun 2018 05:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में ढेर सारा एक्शन और स्टंट देखने को मिलेगा। अब तक इनमें हिस्सा लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे थे लेकिन अमर उजाला को एक्सक्लूसिवली कुछ अलग कंटेस्टेंट्स के नाम पता चले हैं जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेंट आइए आपको बताते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की तैयारी इन दिनों जोर शोर से चल रही हैं। आपको बता दें कि सीजन 8 की सुपरसक्सेस के बाद खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 को भी बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करते दिखेंगे। रोहित शे्ट्टी इससे पहले भी शो के 3 सीजन होस्ट कर चुके हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आखिर वह कौन होंगे जो इस शो में खतरों का जमकर सामना करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी के इस शो में लगातार नए नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। इसमें आजकल कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष का नाम काफी ऊपर देखा जा रहा है। खबरें आ रही हैं कि कॉमेडियन भारती सिंह इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' शो में सिर्फ भारती सिंह और उनके पति हर्ष ही नहीं और भी ऐसे नाम हैं जो काफी चर्चा में हैं जैसे बिग बॉस फेम विकास गुप्ता , शमिता शेट्टी, सिंगर आदित्य नारायण और देबलिना भट्टाचार्य। 
विज्ञापन

3 of 5
ये सभी नाम सुनकर आप थोड़ा सोच रहे होंगे या हो सकता है थोड़ा हंस भी रहे होंगे। हंसना तो थोड़ा बनता हैं क्योंकि जिनका काम है लोगों को हंसाना अब उनका नाम स्टंट और एक्शन जैसे रियलिटी शो में आप सुनेंगे तो थोड़ा तो हंसेंगे ही। जी हां हम बात कर रहे हैं, कॉमेडियन भारती सिंह की। ये वहीं भारती सिंह हैं जिन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' ,  'कॉमेडी नाईट बचाओ', 'कॉमेडी नाईट्स विद कपिल' जैसे रिएलिटी शो में लोगों को हंसा हंसा के लोट पोट किया। 

4 of 5
भारती के इन कैरेक्टर्स पर आपने खुब ठहाके लगाएं होंगे। उनका मस्त अंदाज, बोलने का लहजा और उनका फेसियल एक्सप्रेशन से आप खुब हंसे होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि उस भारती सिंह को आप कभी स्टंट एक्शन जैसे रिएलिटी शो मे देखेंगे। भारती अब इस रिएलिटी शो में रोहित शेट्टी के दिए हुए एक्शन टास्क को पूरा करती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बात करें 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 की तो वो पूरा एपिसोड ही काफी एंटरटेनिंग था, जहां हिना खान-रवि दुबे को मात देकर 'खतरों के खिलाड़ी-8' के विजेता बने शांतनु महेश्वरी, तो वहीं उनके कॉम्पिटिटर बिग बॉस विनर मनवीर गुर्जर, निया शर्मा, करन वाही और मोनिका डोगरा जैसे स्टार्स थे जिन्होंने अपनी बेहतरीन परफोर्मेंस से शो को एंटरटेनिंग बनाए रखा। शो के 9वें सीजन के सभी कंटेस्टेंट के नाम इस महीने फाइनल कर दिए जाएंगे और ये शो जुलाई से ऑनएयर हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें