बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के अलावा अपने इस शो को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। शो के इस सीजन ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लंबे समय स ेचल रहे इस शो का फिनाले अब नजदीक आ गया है। इसी क्रम में इन दिनों शो में शो में टिकट टू फिनाले वीक चल रहा है, जिसमें जीतने वालों को सीधा फिनाले की टिकट मिलेगी। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट तुषार कालिया ने पहला टिकट जीतकर सभी को हैरान कर दिया है।
रोहित शेट्टी का यह स्टंट रियलिटी अपने फिनाले को लेकर काफी चर्चा में है। फाइनल की करीब पहुंच चुके इस शो में अब स्टंट और खतरनाक कर दिए गए हैं, ताकि शो के फाइनलिस्ट का चयन किया जा सके। इसी बीच टिकट टू फिनाले वीक तहत टास्क करते हुए कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने टिकट टू फिनाले हासिल किया जबकि फैजल शेख को हार का सामना करना पड़ा।