फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 12: शो में धमाकेदार वापसी करेंगे फैजल शेख, टीवी की इस बहु की भी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Mon, 29 Aug 2022 03:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले मशहूर रियलिटी गेम शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। जब से इस शो का 12वां सीजन टीवी पर लौटा है, तभी से यह टीआरपी की टॉप पांच की लिस्ट में बना हुआ है। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ, जिसमें रोहित शेट्टी के पसंदीदा कंटेस्टेंट मिस्टर फैजू बाहर हो गए। यह बात इतनी चौंकाने वाली इसलिए थी क्योंकि फैजू की परफॉर्मेंस अभी तक शानदार रही थी। लेकिन रविवार को हुए उनके एलिमिनेशन से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। हालांकि अब मेकर्स ने उनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर साझा की है, जो फैजू के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फैजल शेख, सृति झा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी द्वारा हमेशा अपने जज्बे के लिए  तारीफ लूटने वाले फैजल शेख रविवार को बाहर हो गए है। इस एलिमिनेशन से हर किसी को झटका लगा था। हालांकि, मेकर्स ने अब एक खुशखबरी भी दी है, जिसके अनुसार वह अगले हफ्ते वाइल्ड कार्ड के जरिए फैजल शो में दोबारा धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। उनके साथ ही एक और कंटेस्टेंट शो में वापसी करने वाला है। दरअसल, रविवार के एपिसोड में अगले हफ्ते का प्रोमो दिखाया गया, जिसमें फैजल और सृति झा की एंट्री दिखाई गई। आपको बता दें सृति पहले ही एविक्ट हुई थीं।  
विज्ञापन

3 of 4
सृति झा - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार के एपिसोड के आखिर में दिखाए गए प्रोमो में जहां फैजल को कहते सुना गया है , ‘मुझे एक मौका और मिला है। मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा।‘ वहीं सृति कहती हैं, ‘करेगा तो होगा ही।‘ दोनों को दोबारा शो में देख कई कंटेस्टेंट्स का चेहरा उतर जाता है। निशांत भट्ट कहते हैं, ‘खतरा बन के दोनों वापस आए हैं।‘ वहीं तुषार कालिया को कहते सुना गया, ‘दोनों ही बहुत मजबूत कंटेस्टेंट हैं। बहुत मजा आने वाला है।‘ 
विज्ञापन

4 of 4
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ रियलिटी शो में इस समय रुबीना दिलैक, कनिका मान, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, तुषार कालिया, राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल और जन्नत जुबैर खतरों से लड़ते नजर आ रहे हैं। इन कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस के कारण अभी तक शो से एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी, चेतना पांडे, सृति झा और फैजल शेख बाहर हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें