फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से रोहित शेट्टी से नाराज हो गईं ये टीवी अभिनेत्री, बात करने से भी किया इनकार

Tue, 03 Mar 2020 04:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rohit Shetty and Tejasswi Prakash - फोटो : file photo
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi) पहले से ज्यादा और भी खतरनाक हो गया है। इस बार रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के लिए ऐसे टास्क लेकर आए हैं जिसे देखने बाद कई कंटेस्टेंट घबरा भी गए। इस दौरान एक टास्क में कुछ ऐसा हो गया कि टीवी अभिनेत्री ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी से बात करने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Tejasswi Prakash - फोटो : Instagram
शो में हाल ही में एक टास्क हुआ था। इस टास्क में तीन मोबाइल फोन को अनलॉक करना था। तीन पासवर्ड दिए गए थे जो अलग-अलग कंटेनर में थे। उन कंटेनर में कीड़े मकौड़ों की भरमार थी। अगर इस टास्क में कंटेस्टेंट्स फेल हो जाते हैं तो उनका फोन तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
khatron ke khiladi season 10 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस टास्क को तेजस्वी प्रकाश,आरजे मलिष्का और अमृता खानविलकर ने परफॉर्म किया। इस टास्क को मलिष्का ने जीता। टास्क की शर्त के अनुसार अमृता और तेजस्वी को अपना फोन तोड़ना था। अमृता ने तो अपने फोन टूटने पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया लेकिन तेजस्वी प्रकाश नाराज हो गईं। उन्होंने शो के दौरान कई बार बोला कि वो रोहित शेट्टी से बात भी नहीं करेंगी। हालांकि रोहित शेट्टी ने तेजस्वी को ज्यादा देर तक नाराज नहीं रहने दिया। 

4 of 5
khatron ke khiladi season 10 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'खतरों के खिलाडी़ 10' की शूटिंग इस साल बुल्गारिया में हुई है। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे हैं। करिश्मा तन्ना, धर्मेश येलांदे, करण पटेल,आरजे मलिष्का, अदा खान, शिविन नारंग, बलराज स्याल, तेजस्वी प्रकाश और अमृता खानविलकर शो का हिस्सा हैं। शो में भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी भी थी जो बाहर हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 10 - फोटो : Social Media
'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले सितारों की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण पटेल को सबसे ज्यादा फीस मिल रही है। उन्हें हर एपिसोड के 5-6 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि कोरियोग्राफर धर्मेश को हर एपिसोड के चार लाख रुपये मिलेंगे। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं करिश्मा तन्ना को 'खतरों के खिलाड़ी' के हर एपिसोड के दो लाख रुपये दिए गए। 

भारत में Coronavirus का केस मिलने पर खुश हुई अभिनेत्री, ट्रोल होने के बाद मांगनी पड़ गई माफी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें