फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में आते ही इन खान सिस्टर्स ने लगा दी आग, इन 2 सेलिब्रिटीज को कही ऐसी बात देखते रह गए घरवाले

Tue, 18 Sep 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
saba khan and somil khan
ऐसा लगता है कि 'बिग बॉस' का घर जल्द ही जंग का अखाड़ा बन जाएगा। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही जो प्रोमो आए हैं वह इस ओर इशारा कर रहे हैं। इन प्रोमो में दोनों सगी बहनें सेलिब्रिटी से पंगा लेते हुए नजर आ रही हैं। जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है इस बार भी 'बिग बॉस' में मसाला भरपूर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
dipika kakar bigg boss
इस प्रोमो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में खान सिस्टर्स सबा और सोमी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया है जिसकी वजह 'बिग बॉस' में जयपुर से आई यह दोनों सगी बहनें रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
saba khan bigg boss
प्रोमो में आप देखेंगे कि सबा खान सभी घर वालों को किचन एरिया में बुलाती है और एक एक करके सबसे पूछ रही हैं कि उन्होंने घर में सुबह से क्या काम किया है? सबा के इतना कहते ही घरवाले भड़क जाते हैं और उन्हें सुनाने लगते हैं। इसके बाद दीपिका कक्कड़ सबा से कहती हैं कि मैं आपको यह सब बताना जरूरी नहीं समझती। इस पर सबा कहती हैं कि आप घर में इस समय कैप्टन की तरह बर्ताव कर रही हैं। इस पर दीपिका कहती हैं कि मैं लोगों से गुजारिश कर रही हूं और कमांड देने में फर्क होता है।
 



 

4 of 6
dipik and srishti
वीडियो में आप आगे देखेंगे कि सभी घरवाले सोमी और सबा पर हावी होने लगते हैं जिसका सभी दोनों बहनें डटकर सामना करती हैं। इस बीच सोमी दीपिका और सृष्टि पर कमेंट करते हुए कहती है कि कुछ लोगों को समझदारी की बात समझ नहीं आ रही है और ऊपर से दांत दिखा रही हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss
वीडियो में जसलीन और करणवीर सबा को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उनकी एक नहीं सुनती। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका कक्कड़ खान सिस्टर्स को 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस टास्क' में चुनौती देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस कॉन्फ्रेंस में 'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे और टीवी एक्टर करण पटेल खान सिस्टर्स और घरवालों के बीच में छिड़ी जंग को सुलझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saba and somil khan sisters
आपको बता दें, यह दोनों खान सिस्टर्स जयपुर की रहने वाली हैं। यह दोनों बहनें घर में गर्ल पॉवर का नारा लेकर आई हैं। यह दोनों बहनें होटल में काम करती हैं। प्रीमियर के दौरान बताया था कि इनकी खासियत लोगों को देखकर उनको पहचान लेती हैं। बिग बॉस शुरू होते ही यह दोनों बहनें शो में बरकरार रहने के लिए अलग अलग तरीके अपना रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें