टीआरपी में टॉप पर चल रहे केबीसी 9 अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार को शो का ग्रांड फिनाले टेलीकास्ट होने वाला है। शो के अंतिम दो एपिसोड को 'अभिन्नदन आभार' का नाम दिया है। सोमवार को प्रसारित इसके पहले एपिसोड में हॉट सीट पर नोबेल पुरस्कार विजेता सोशल एक्टिविस्ट कैलाश सत्यार्थी अपनी पत्नी के साथ बैठे थे, जहां उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सिंगर मालिनी अवस्थी भड़क गईं।
ये भी पढ़ें- KBC 9: ग्रांड फिनाले में अमिताभ के सामने कुछ ऐसा हुआ, छलक पड़े क्रिकेटर युवराज के आंसू
विज्ञापन
2 of 5
बाल श्रम के विरुद्ध और बाल अधिकारों पर लगातार कैपेंन चलाने वाले कैलाश से अमिताभ ने खेल शुरू होते ही उनके ऊपर हुए हमले के बारे में पूछा। जिसका जवाब सुनकर वहां मौजूद हर कोई चौक गया।
विज्ञापन
3 of 5
सत्यार्थी ने बताया कि जब उन्होंने सर्कस में बच्चों पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाई तो सर्कस मालिको ने उन पर हमला करवाया। सत्यार्थी ने सर्कस में काम कर रही बच्चियों के शोषण के बारे में जब खुलासा किया तो उसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया।
4 of 5
उन्होंने बताया कि बच्चियां शो में चाहे अच्छा परफॉर्म करें या बुरा, उन्हें इनाम स्वरूप सिर्फ एक ही चीज मिलती थी। उनका रेप किया जाता था। शो के जरिए सत्यार्थी ने देश में बच्चों की खराब स्थित को बयां किया। लेकिन शायद ये बात मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी को शायद ये बात नागवार गुजरी। उन्होंने इस किस्से को लेकर एक ट्वीट किया।
ये भी पढ़ें- शुरू हुआ KBC के आखिरी हफ्ते का रोमांच, हॉट सीट पर नजर आएंगे एक रोबोट समेत कई सेलेब्रिटी
जिसमें उन्होंने कहा कि देश और समाज इतना भी बुरा नहीं है, जितना कैलाश सत्यर्थी बता रहे हैं। उन्होंने केबीसी सोनी और सोनी टीवी को नसीहत देते हुए कहा कि समाज का ऐसा नकारात्मक चेहरा पेश करना कहीं से भी सही नहीं हैं।
देश और समाज इतना बुरा भी नही जितना कैलाश सत्यार्थी बता रहे हैं@KBCsony में समाज का ऐसा नकारात्मक चेहरा पेश करना कहीं से सही नही @SonyTV
— Malini Awasthi (@maliniawasthi) November 6, 2017