फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी के मंच पर अमिताभ से क्यों सॉरी मांगने पर मजबूर हुए आमिर, खुद किया खुलासा

Thu, 25 Oct 2018 07:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : twitter
मोस्ट पॉपुलर टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 10वें सीजन में चल रहा है। यह सीजन भी हर बार की तरह दर्शक को बहुत पसंद आ रहा है। शो में कॉमन कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी दस्तक देते हैं। ऐसे में आमिर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो के होस्ट के अमिताभ बच्चन के साथ ली गई सेल्फी शेयर की है जो केबीसी के मंच की है...
विज्ञापन

2 of 5
thugs of hindostan
जी हां, आने वाले कुछ दिनों में आमिर खान केबीसी की हॉट सीट पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि आमिर ने ट्विटर पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है ' केबीसी में बहुत ही प्यारा दिन रहा, केबीसी की शूटिंग खत्म करने के बाद बहुत इन्जॉय किया, मेरे सभी आग्रह के लिए सॉरी सर, क्या करूं खुद को रोक नहीं पाया।'
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
आमिर खान के इस ट्वीट से साफ हो रहा है कि उन्होंने शो में अमिताभ बच्चन से कई गहरी बातें पूछी होंगी जिसके लिए वह अमिताभ से क्षमा मांग रहे हैं। बता दें कि हिंदी फिल्म सिनेमा में पहली बार अमिताभ और आमिर खान एक साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में नजर आने वाले हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज होगी।

4 of 5
katrina kaif
बता दें कि विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला गाना  'वाश्मल्ले' दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म का दूसरा गाना 'सुरैय्या' का भी टीजर रिलीज हो गया है। 1 मिनट के इस टीजर में आमिर खान कटरीना कैफ की अदाओं पर मरते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs Of Hindostan
गाने के टीजर में कटरीना कैफ के दिलकश डांस मूव्स की झलक साफ देखने को मिल रही है। टीजर की शुरुआत में कटरीना कहती हैं 'दिल थामिएगा हुजूर कभी-कभी हमारी अदा देखकर लोग अपनी जान खो बैठते हैं...' फिर कटरीना की अदाओं को देख आमिर कहते हैं, 'सुरैय्या जान लेगी क्या?' इतना ही नहीं टीजर में जो भी सुरैय्या को देखता है, आमिर उसे थप्पड़ मार देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें