फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी में मुंबई के इंजीनियर दीपक ने जीते साढे बारह लाख, अनुराधा नहीं कर पाईं 9वां पड़ाव पार

Tue, 18 Sep 2018 01:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपनी किस्मत आजमाने हॉट सीट देशभर के लोग इस शो में हिस्सा लेने पहुंचते हैं और इस साल भी कई लोगों भाग ले रहे हैं। शो में लोग अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर इनाम जीतते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ सोमवार के एपिसोड में भी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
kbc
'कौन बनेगा करोड़पति' का 10वां सीजन इस बार पिछले सभी सीजन से अलग है। अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों का जवाब देकर लोग पैसे जीत ही रहे हैं लेकिन इस बार घर बैठे दर्शकों के पास भी इनाम जीतने का मौका है। दरअसल SonyLIV के मोबाइल एप पर केबीसी प्ले अलॉन्ग फीचर के सहारे लोग बिना हॉट सीट पर बैठे ही इनामी राशि जीत सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
KBC 9
सोमवार को प्रसारित केबीसी में भोपाल की अनुराधा ने आठ सवालों के सही जवाब दिए और एक समय वह 80 हजार रुपए जीत चुकी थीं लेकिन नौवें सवाल का गलत जवाब देकर वह सिर्फ 10 हजार रुपए लेकर अपने घर लौटने पर मजबूर हुईं। अनुराधा के जाने के बाद शो आगे जारी रहा और फास्टेस्ट फिंगर का राउंड में मुंबई के इंस्ट्रूमेन्टल इंजीनियर दीपक भोंडावले को मौका मिला। 

 

4 of 5
kbc 10
दीपक भोंडावले ने हॉट सीट पर बैठकर शानदार खेल दिखाया और शो खत्म होने तक उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए हैं और वह आगे भी खेलते रहेंगे। अब देखना रोचक होगा कि वह शो में कितना और आगे तक जा पाएंगे। हालांकि अब भी शो को इस सीजन में अब भी अपने पहले करोड़पति का इंतजार है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc
गौरतलब है कि शो पर एक्ट्रेस काजोल भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रॉबिन हुड आर्मी कमांडर नील घोष के साथ जोड़ी बनाकर 3,20,000 रूपए जीते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें