फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 साल बड़े अनूप जलोटा को डेट करने वाली जसलीन के पिता ने बताया रिश्ते का सच, एक दिन में ही खुली पोल

Mon, 17 Sep 2018 06:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jasleen
बिग बॉस सीजन 12 में भजन सिंगर अनूप जलोटा के आने से खलबली मच गई है । अनूप इस शो में अपने साथ 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू को भी लाए हैं । इस जोड़ी के बिग बॉस में आने के बाद तहलका मचा हुआ है । एक भजन गाने वाले की इतनी हॉट गर्लफ्रेंड को देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा ।
विज्ञापन

2 of 6
jasleen
अब शो के अंदर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं । घर के बाकी सदस्य जसलीन और अनूप से उनके रिश्ते का सच जानना चाहते हैं । अब इस गुरु-शिष्य की जोड़ी को लोगों के सवालों से जूझना पड़ रहा है । वहीं बिग बॉस के बाहर भी दोनों के रिलेशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है ।
विज्ञापन

3 of 6
जसलीन और अनूप जलोटा
अब जब जसलीन घर के अंदर ये कहकर पहुंची हैं कि वो अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं तो उनके पैरेंट्स भी हैरान हैं । एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए जसलीन के पिता केसर मथारू ने कहा कि ये खबर मेरे और परिवारवालों के लिए काफी चौंकाने वाली है ।



 

4 of 6
bigg boss
उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें देखकर मैं परेशान नहीं हुआ । वो एक ट्रेंड सिंगर है । कई पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर के साथ काम कर चुकी है । वो स्टेज शो करती है । बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमारी बेटी का करियर बहुत उज्जवल है । इस सस्ती पब्लिसिटी की हमें जरूरत नहीं है ।'



 
विज्ञापन

5 of 6
jasleen
'ये खबर सुनकर हमें झटका जरूर लगा था । मैं तबतक इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा जब तक मैं उससे मिल नहीं लेता । वो अभी बिग बॉस के घर में है । मैं चाहता हूं कि वो पॉजिटिव रहे और विनर बनकर लौटे । शो में बहुत से ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनका पास्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रहा है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jasleen matharu
'मेरी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है । मैं उसे बहुत शुभकामनाएं देना चाहूंगा । जब कोई तरक्की करने लगता है तो लोग उसके बारे में बकवास करने लगते हैं । उन लोगों का सामना करने का एक ही तरीका है कि उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाओ ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें