केबीसी 14
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अमिताभ ने उनसे पूछते हैं, 'आप इतनी जल्दी में क्यों हो?' सामने बैठा प्रतियोगी ने इस पर जवाब दिया, 'मेरे पास जीवन में करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मेरे पास कम समय है। योलो, सर योलो।' अनुभवी अभिनेता जब उनसे इस संक्षिप्त नाम का अर्थ पूछते हैं तो प्रतियोगी ने उत्तर दिया, 'यू ओनली लिव वन्स।' इस पर अमिताभ ने मुस्कुराते हुए कहा, 'सर, 'YGJH' मतलब 'यह गलत जवाब है।' सही उत्तर विकल्प डी है। उपरोक्त में से कोई नहीं।' इसके बाद अमिताभ ने कैमरे की ओर देखते हुए दर्शकों को संबोधित करते हैं और कहते हैं, 'ज्ञान जहां से भी मिले बटोर लीजिये पर पहले जरा टटोल लीजिए।'