फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: तारक मेहता के बाद अब एक और कलाकार की शो से होगी विदाई! कई दिनों से नहीं की शूटिंग

Sat, 02 Jul 2022 05:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शोज में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपने कलाकारों को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते कई समय से लगातार कलाकारों द्वारा इस शो को छोड़ने की खबरें सामने आ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शोज में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपने कलाकारों को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते कई समय से लगातार कलाकारों द्वारा इस शो को छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में शो के अहम किरदार तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा के इस शो को छोड़ने के बाद अब एक और कलाकार इस सीरियल को अलविदा कह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के किरदार में नजर आ रहे अभिनेता राज अनादकट इस शो से जल्द ही विदा ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

शो में पहले टप्पू के किरदार में नजर आने वाले भव्य गांधी के जाने के बाद साल 2017 में राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बने थे। लेकिन अब बीते कुछ दिनों से वह शो के सेट पर नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि अब उनके इस शो को छोड़ने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

3 of 4
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता में भिड़े मास्टर का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवाडकर ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कलाकार के तौर पर हमें नहीं पता कि उन्होंने शो छोड़ा है या नहीं। लेकिन उन्हें कुछ समस्या हुई थी, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ समय से शूटिंग नहीं कर रहे हैं, मैंने उन्हें सेट पर नहीं देखा।

 

विज्ञापन

4 of 4
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

राज इन दिनों दुबई में अपनी बहन और मां के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी इस ट्रिप से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी राज के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उस समय यह खबरें महज अफवाह साबित हुई थीं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पिछले बार की तरह इस बार भी यह खबर सिर्फ अफवाह है या इसमें कुछ सच्चाई भी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें