अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने उन सभी खाने वाली चीजों का खुलासा किया है, जिन्हें वह अब पसंद नहीं करते हैं। 80 वर्षीय अभिनेता ने अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंगलवार के एपिसोड में बोइसर, महाराष्ट्र से आई कंटेस्टेंट विद्या उदय रेडकर के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी धर्म पत्नी जया बच्चन को जहां मछली बहुत पसंद है, वहीं उन्होंने मछली के साथ-साथ कई अन्य चीजों को भी छोड़ दिया है।