फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: राजनीति से जुड़ा है केबीसी रजिस्ट्रेशन का पांचवा सवाल, क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन के प्रश्न का जवाब?

Sat, 15 May 2021 12:12 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि शो में इस बार डिजिटल सलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई।  अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार यानी 14 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए पांचवा सवाल पूछा है। शुक्रवार को सोनी टीवी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। बिग बी इसमें इस सीजन का पांचवा सवाल पूछते हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं-देखिए, बिना मेहनत किये वज़न घट जाए। बिना कमाये पैसे मिल जाएं। बिना सफ़र के मंज़िल मिल जाए। इस सिचुएशन को भ्रम कहते हैं। मिसकंसेप्शन। जब बिना कुछ किये कुछ मिलता ही नहीं तो बिना रजिस्ट्रेशन के हॉट सीट कैसे मिल जाएगी। इसलिए अब समय भ्रम का नहीं, श्रम का है। बिग बी ज़ोर देते हुए कहते हैं- मेहनत, ज्ञान, प्रयास का समय है। चलिए आज के इस सवाल हमको दीजिए'
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
सवाल नवंबर- 5: किस देश ने अपने एक प्रमुख नेता के जन्म शताब्दी के सम्मान में 2021 को मुजीब वर्ष घोषित किया?

जवाब के विकल्प:

A. पाकिस्तान

B. मलेशिया

C. बांग्लादेश

D. मालदीव

विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन

इस सवाल का सही जवाब B यानी मलेशिया है। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।

 

विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें