टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस शुक्रवार शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया गया। ऐसे में शो के इस आखिरी एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान खान। हॉट सीट पर नजर आए इन दोनों खिलाड़ी ने इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ कई किस्से भी साझा किए। इसके अलावा सभी साथ में काफी मस्ती करते भी नजर आए।
शो में बतौर मेहमान नजर आए हरभजन सिंह और इरफान पठान ने इस दौरान 13 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए की इनाम राशि अपने नाम की। इस दौरान दोनों क्रिकेटर अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती मजाक करते भी नजर आए। इस दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दोनों खिलाड़ियों के साथ ना सिर्फ मंच पर भांगड़ा किया बल्कि क्रिकेट भी खेला। शो का यह आखिरी एपिसोड कई मायनों में दर्शकों के लिए मनोरंजक भी रहा।