बिग बॉस 15 के घर में इस हफ्ते काफी झगड़ा देखने को मिला है। एक तरफ जहां अभिजीत बिचकुले और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच भयंकर झगड़ा देखने को मिला तो वहीं रश्मि और देवोलीना की दोस्ती में दरार आ गई। अभिजीत ने फिनाले टास्क में देवोलीना की काफी मदद की, जिसके बाद वो बार-बार देवोलीना से ये कहते हुए नजर आए कि वो उन्हें किस करें। देवोलीना भट्टाचार्जी को अभिजीत बिचुकले की ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई जिस पर गुस्सा करते हुए देवोलीना ने उन्हें काफी झाड लगाई और खरी-खोटी सुनाई।
रश्मि देसाई ने की देवोलीना पर टिप्पणी
देवोलीना और रश्मि देसाई के बीच पिछले काफी समय से गहमा-गहमी चल रही है। ऐसे में रश्मि बातों ही बातों में देवोलीना पर ऐसी टिप्पणी कर गईं, जिससे न सिर्फ देवोलीना बल्कि उनके फैंस ने भी रश्मि देसाई को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी देवोलीना का साथ देते हुए रश्मि पर तंज कसा।