फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12 में पहली बार एक्सपर्ट के जवाब देते ही हुई ये गड़बड़ी, अमिताभ बच्चन ने सुझाया हल

Wed, 06 Jan 2021 12:37 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
केबीसी 12 में मंगलवार प्रसारित एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट अमृता त्रिवेदी से हुई। उन्होंने शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। इसके बाद हॉटसीट पर कंटेस्टेंट विवेक कुमार आए। विवेक राजस्थान के हैं लेकिन फिलहाल वह मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
विवेक की पत्नी भी पुलिस विभाग में हैं। दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग जगह है। ऐसे में शादी के ढाई साल बाद भी उन्हें एक दूसरे से दूर रहना पड़ रहा है। विवेक की बात सुनकर अमिताभ बच्चन उनके अधिकारियों से निवेदन करते हैं कि उन्हें एक ही जगह पोस्टिंग दे दी जाए।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
इस बीच कौन बनेगा करोड़पति में ऐसा कुछ हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल विवेक कुमार ने एक सवाल के लिए लाइफ लाइन आस्क दी एक्सपर्ट ली। जब एक्सपर्ट स्क्रीन पर आए तो उनकी ऑडियो ही बंद हो गई हालांकि उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई दे रही थी। अमिताभ ने इसका हल निकालते हुए कहा कि वह उंगलियों से इशारा कर दें कि कौन सा उत्तर सही है। इस तरह एक्सपर्ट ने हाथ से एक ऊंगली का इशारा किया जिसका मतलब था ए। जो कि सही जवाब था।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा- वीडियो क्लिप में नजर आ रहे इस पर्वत को पहचानिए?
विवेक कुमार ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया लेकिन उन्हें जवाब पता नहीं था। तब उन्होंने लाइफ लाइन आस्क दी एक्सपर्ट ली। इसका सही जवाब था- माउंट फूजी
इस सवाल के साथ ही समय समाप्त हो गया और हूटर बज गया। विवेक के साथ बुधवार को खेल आगे बढ़ाया जाएगा। सामने आए प्रोमो में उनसे 14वां प्रश्न पूछा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ नेहा शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीजन की चौथी करोड़पति मिली
कौन बनेगा करोड़पति 12 में इस सीजन की चौथी करोड़पति डॉ नेहा शाह बनीं। नेहा पेशे से एक डॉक्टर हैं। अभी तक उनका यह एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है। सामने आए प्रोमो में अमिताभ बच्चन उनसे सात करोड़ का सवाल पूछते नजर आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें