अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन द्वारा साझा की गई एक कविता को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल टीशा अग्रवाल नाम की युवती ने दावा किया है कि ये उनकी कविता है। उन्होंने बिग बी के फेसबुक पोस्ट के नीचे ये कमेंट भी किया है कि उन्हें इसका श्रेय दिया जाए। टीशा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'जब अमिताभ बच्चन आपकी पोस्ट की कॉपी करें और क्रेडिट भी न दें। खुश हों कि रोएं।'