केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अरुण कुमार का यह एपिसोड तीन दिसंबर को प्रसारित हुआ था। वह लगातार लाइफलाइन का इस्तेमाल करते चले गए, जिसकी वजह से उनके पास 80 हजार रुपये के सवाल पर कोई भी लाइफलाइन नहीं बची। अरुण के बाद कर्मवीर एपिसोड में डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे को हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला। यह बुजुर्ग दंपति पिछले 32 सालों से गरीबों का इलाज कर रहे हैं। वह लोगों का इलाज करने के लिए महज एक रुपये फीस लेते हैं।