बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
अमिताभ बच्चन पहले बोमन ईरानी से पूछते हैं कि 'आप अपने स्कूल के दिनों में किस तरह के विद्यार्थी थे?' इस सवाल के जवाब में बोमन कहते हैं कि 'मेरी मां ने मुझे पाला है। जब मैं छोटा था तो मुझे बोलने में दिक्कत होती थी। मैं हकलाने लगता था, जुबान निकालकर बात करता था। उस वक्त लोग मेरा बहुत मजाक उड़ाते थे। मुझे लगता था कि कोई कमी है मुझमें। मैं खुश तब होता था जब मैं स्टेज पर जाता था। गाना गाने के दौरान, परफॉर्मेंस के दौरान, मैं आत्मविश्वास से भरा होता था हालांकि मैं शांत था। फिर मेरी मां ने मुझे स्पीच थेरेपिस्ट के पास भेजा। तब जाकर मुझे खुद पर भरोसा आने लगा। जहां मुझे खुशी मिलती थी मेरी मां ने हमेशा मुझे प्रेरित किया। उनका कहना था कि फिल्में देखो कोई समस्या नहीं है। अच्छी फिल्में देखो। फिल्में भी एक तरह से शिक्षा देती हैं।'