अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह सोशल मीडिया की ताकत ही है कि किसी मुद्दे पर लोग आगे बढ़कर मदद करते हैं। बिग बी आगे कहते हैं कि दिल्ली में ढाबा चलाने वाले बाबा लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कतों का सामना कर रहे थे लेकिन जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो कुछ ही समय में उनके ढाबे पर लोगों की भीड़ जुट गई और उनकी दुकान चल पड़ी।