टैटू का क्रेज आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों पर भी जमकर छाया रहता है। खासकर सितारे तो टैटू करवाने के बाद उसे लोगों के सामने बड़े खूबसूरती से फ्लॉन्ट भी करते हैं। बॉलीवुड के साथ साथ टीवी की हसीनाओं को भी टैटू का काफी शौक है। आपको लगभगर हर दूसरी एक्ट्रेस की बॉडी पर एक खास टैटू मिल जाएगा। किसी के गर्दन पर तो किसी की पीठ पर टैटू बना हुआ है जो अक्सर फैंस की नजरों में आ जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस टीवी एक्ट्रेस ने करवाया है कौन सा टैटू।
विज्ञापन
2 of 6
Jennifer Winget
- फोटो : Social Media
जेनिफर विंगेट
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर फैंस के बीच वायरल हो जाती हैं। कई बार जेनिफर को उनका टैटू भी फ्लॉन्ट करते देखा गया है। जेनिफर ने अपनी पीठ पर हकुना मटाटा लिखवाया है। इसका मतलब होता है बेफिकर होना। वैसे भी एक्ट्रेस इतनी बिंदास रहती हैं कि ये टैटू उन पर एकदम फिट बैठता है।
विज्ञापन
3 of 6
anita
- फोटो : instagram
अनिता हसनंदानी
टीवी जगत की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस अनिता ने भी अपनी कलाई पर आर अक्षर का टैटू बनवाया हुआ है। बता दें कि आर से उनके पति रोहित का नाम शुरू होता है। अनिता का ये टैटू उनके पति के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।
4 of 6
AVIKA GOR
- फोटो : Social Media
अविका गौर
छोटे पर्दे की बालिका वधू यानी अविका गौर ने अपने कंधे, गर्दन के पीछे, कलाई और पैर पर टैटू है जो कि बहुत खूबसूरत है। उनके टैटू पर फैंस भी अपना दिल हार जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
karishma tanna
- फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का टैटू बेहद खास है। उन्होंने दो टैटू बनाए हैं। एक उन्होंने अपनी कलाई पर मां बनवाया हुआ है। वहीं अपनी कमर पर भी उन्होंने बड़ा सा टैटू बनवाया है। कई बार शॉर्ट ड्रेसेज में करिश्मा ने अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया है।
छोटे पर्दे की राउडी पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाने वाली चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक को भी टैटू का शौक है। उन्होंने अपनी पीठ पर शिव जी का टैटू बनवाया है। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर अपने टैटू को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।