फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कौन बनेगा करोड़पति 11' के रजिस्ट्रेशन 1 मई से शुरू, इस दिन ऑन एयर होगा शो

Sun, 28 Apr 2019 05:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टेलीविजन शो - फोटो : instagram
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 की तैयारी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी थी। अमिताभ अब तक इस शो के सात सीजन होस्ट कर चुके हैं। इस साल वह शो का आठवां सीजन होस्ट करते दिखेंगे। गौरतलब है कि शो इस साल अगस्त के महीने से ऑन एयर होने जा रहा है।   
विज्ञापन

2 of 5
टीवी शो - फोटो : Twitter
रिपोर्ट के मुताबिक केबीसी 11 को प्राइम टाइम 9 बजे का स्लॉट मिला है। लेडीज स्पेशल करंट टाइम में रात 9.30 बजे आता है। इसके पहले मां और बेटी के रिश्ते से जुड़ा पटियाला बेब्स शो भी आता है। रिपोर्ट के मुताबिक पटियाला बेब्स को नया टाइम स्लॉट दिये जाने पर चर्चा हो रही है। वहीं लेडीज स्पेशल शो को ऑफ एयर किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
केबीसी 11 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 मई रात 9 बजे से शरु होगी। इसका एक प्रोमो भी सोनी टीवी ने शेयर किया है जिसमें शो के होस्ट बिग बी खुद इसकी जानकारी देते दिख रहे हैं। 

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
देश की जनता ने बिग बी के इस गेम शो को खूब सराहा और आज भी यह शो घर-घर में हिट साबित हो रहा है। इससे पहले इसी साल फरवरी के महीने में बिग बी ने इस संदर्भ में एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था 'आदर आदाब अभिनंदन आभार ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूं, इस वर्ष 2019 का नया अभियान कौन बनेगा करोड़पति, बहुत जल्द आपके घरों में।' 

T 3089 - आदर आदाब अभिनंदन आभार  ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूँ , इस वर्ष २०१९ का नया अभियान ... कौन बनेगा करोड़पति  ... KBC !!🙏🙏❤️❤️🤗🤗🌹🌹
बहुत जल्द आपके घरों में !! pic.twitter.com/mzeLj36Wfh

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 13, 2019


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि उन्हें हाल ही में फिल्म बदला में देखा गया था। फिल्म में एक बार फिर उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आई थीं। इससे पहले यह जोड़ी पिंक में देखी गई थी। इसके अलावा अमिताभ एक और बड़ी फिल्म में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें