फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11 के पहले करोड़पति सनोज राज से नकली 'शक्तिमान' तक, ये हैं टीवी की हफ्ते की पांच बड़ी खबरें

Wed, 18 Sep 2019 06:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shaktimaan, Sanoj Raj and Shweta - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ और सनोज राज - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
'केबीसी 11' को मिला करोड़पति
'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। बिहार के सनोज राज (Sanoj Raj) 15 सवालों का सही जवाब देकर इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वो सवाल कौन सा था जिसका जवाब देकर सनोज ने इतिहास रचा। सनोज से बिग बी ने जैसे ही 15वां सवाल किया सन्नाटा पसर गया। बिग बी का एक करोड़ रुपये के लिए 15वां सवाल था- भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे? सनोज ने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सही जवाब जस्टिस रंजन गोगोई के नाम पर ताला लगाते ही एक करोड़ रुपये जीत गए। सनोज राज के बाद 'केबीसी 11' को दूसरी करोड़पति भी मिल गई हैं। इनका नाम बबीता ताड़े है। 
विज्ञापन

3 of 6
शक्तिमान - फोटो : social media
नकली 'शक्तिमान' को देखकर भड़के मुकेश खन्ना
जिनके बचपन का जुड़ाव 90 के दशक से हो, वे शक्तिमान को अब भी नहीं भूले होंगे। शक्तिमान पहला ऐसा सुपर हीरो था जो दुश्मनों का नाश करने के साथ-साथ बच्चों को रोज एक नई सीख देता था। शक्तिमान एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इसके पीछे की वजह मुकेश खन्ना नहीं बल्कि कोई और है। दरअसल, एक मलयाली निर्देशक ने शक्तिमान के लुक और कॉस्ट्यूम का इस्तेमाल अपनी फिल्म में किया। ये बात मुकेश खन्ना को नागबार गुजरी। मुकेश खन्ना इससे नाराज हुए जिसके बाद निर्देशक ने माफी मांगी है।

4 of 6
bigg boss 13 - फोटो : social media
29 सितंबर से शुरू होगा 'बिग बॉस 13'
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले कई दिनों से मेकर्स शो के प्रोमो रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो में सलामन ने शो लॉन्च की डेट बता दी है। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का चौथा प्रोमो रिलीज किया है। इसमें बताया गया है कि ये शो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस नए प्रोमो में सलमान खान शेफ बनकर खिचड़ी पकाते हुए रायता फैलाने की बात कर रहे हैं। इस प्रोमो में कहा जा रहा है कि शो में रायता फैलने वाला है। इससे पहले प्रोमो में बताया गया था कि ये शो टेढा़ भी होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला
श्वेता तिवारी की टीवी पर वापसी 
एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में निभाए प्रेरणा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी फिर एक बार टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। श्वेता आखिरी बार करीब तीन साल पहले टीवी शो बेगूसराय में नजर आई थीं। अब फिर एक बार अभिनेत्री ने टीवी शो में वापसी के लिए कमर कस ली है। श्वेता, मेरे डैड की दुल्हन नाम के एक नए शो में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। शो में श्वेता के अलावा टीवी कलाकार वरुण बडोला भी मुख्य किरदार में हैं। इस शो का निर्माण डीजे ए क्रिएटिव यूनिट की तरफ से किया जा रहा है। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sunil Grover and Kapil Sharma - फोटो : file photo
कपिल के शो में आने को लेकर सुनील ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी 
कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा' शो से दमदार वापसी की है। इस शो के बाकी कलाकार भी बेहतरीन काम कर रहे हैं । दर्शकों को बस एक ही सदस्य की कमी खलती है, वो है 'गुत्थी' यानी सुनील ग्रोवर। हाल ही सुनील ग्रोवर ने ऐसा ट्वीट किया जिससे फैंस कयास लगाने लगे कि वो 'द कपिल शर्मा' शो में वापस आने वाले हैं। इस खबर से सुनील के फैंस बेहद खुश हुए। अब सुनील ने खुद ही इस शो में आने की सच्चाई बता दी है। सुनील ने अटकलों पर सफाई देते हुए कहा, मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों इस तरह के कयास लगा रहे हैं क्योंकि मेरे ट्वीट ने ऐसा कुछ भी संकेत नहीं दिया था। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हां, फैंस ने जरूर मेरे ट्वीट पर ऐसी कुछ बात कही थी। लेकिन आप कयासों पर खबर नहीं बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी पर आया सुनील ग्रोवर का बयान, फैंस को लग सकता है झटका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें