फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: टीचर होकर भी इस सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट, गलत जवाब से जीती हुई राशि गंवाई

Fri, 11 Oct 2019 10:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kbc 11 - फोटो : sony
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में गुरुवार को डॉक्टर सुरभि गुंजन दवे हॉट सीट पर पहुंचीं। सुरभि गुजरात के जामनगर की रहने वाली हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतने के बाद जब वो अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचीं तो फूट फूटकर रोने लगीं। उन्हें रोता देख अमिताभ ने उन्हें चुप कराया। सुरभि पेशे से टीचर हैं और वो टीचिंग की पढ़ाई करने वालों को पढ़ाती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kbc 11 - फोटो : sony
सुरभि को पढ़ाई का बेहद शौक है। उनके पास 9 डिग्रियां हैं। शादी के बाद सुरभि लगातार पढ़ाई करती रहीं। इसमें उनके ससुरालवालों ने पूरा सहयोग दिया। सुरभि के बारे में जानकर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'आपके पास 9 डिग्रियां हैं लेकिन मेरा तो पूरा जीवन बीत गया और एक भी डिग्री हासिल नहीं कर पाया।' 
विज्ञापन

3 of 7
kbc 11 - फोटो : sony
सवाल: फ्लैट्स और हाई हील्स इनमें से किसके प्रकार हैं?
जवाब: जूते

सवाल: 'सावधान' और 'विश्राम' की स्थिति का प्रयोग इनमें से किस गतिविधि के दौरान किए जाने की संभावना सबसे अधिक होती है?
जवाब: परेड

सवाल: लाल रंग में कौन सा रंग बराबर मात्रा में मिलाने पर गुलाबी हो जाता है?
जवाब: सफेद

4 of 7
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : sony
सवाल: इनमें से कौन सा रेशा एक पौधे के तने से प्राप्त होता है?
जवाब: जूट

सवाल: जनवरी 2019 में भारतीय संसद ने इनमें से किस वर्ग को 10% आरक्षण देने के प्रावधान वाला एक विधेयक पारित किया?
जवाब: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

सवाल: इनमें से क्या 'मार्केटिंग मिक्स' या 'चार Ps' में से एक नहीं है?
जवाब: प्रोसेस
विज्ञापन

5 of 7
kbc - फोटो : sony
सवाल: भारत के किस पारंपरिक खेल के बारे में धारणा है कि इसकी उत्पत्ति रथेरा नामक प्राचीन खेल से हुई है जिसमें रथ या घोड़े का इस्तेमाल होता था?
जवाब: खो-खो

सवाल: पारंपरिक तौर पर इनमें से क्या संख्या में 24 माने गए हैं?
जवाब: जैन तीर्थंकर

सवाल: इस तस्वीर में नजर आ रही इस गजल ठुमरी और दादरा गायिका को पहचानिए।
जवाब: बेगम अख्तर
विज्ञापन

6 of 7
kbc 11 - फोटो : sony liv
सवाल: एक वयस्क मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी इनमें से किस अंग में होती है?
जवाब: कान

सवाल: इनमें से किस पौराणिक राजा ने अश्वमेध यज्ञ करते समय अपनी पत्नी की सोने की मूर्ति को पास में रखवाया था?
जवाब: राम

सवाल: इनमें से किस आतंकवादी घटना के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए का आतंकवाद से सम्बंधित अपराधों की जांच के विशेष अधिकार के साथ गठन किया गया था?
जवाब: मुंबई हमला 2008
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc - फोटो : sony
सवाल: पारसी पवित्र अग्नि को करीब 300 वर्षों तक कहां रखा गया था, जिसे बाद में बलसार और 1742 में इसके वर्तमान जगह, उदवाड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया था?
जवाब: नवसारी

सुरभि ने इस सवाल का गलत जवाब 'संजान' बताया जिसकी वजह से वो केवल 3.20 लाख ही जीतने में कामयाब रहीं। अगर सुरभि गलत जवाब नहीं देती तो वो 6.40 लाख घर ले जाने में कामयाब रहतीं।

अमिताभ का वो इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने रेखा से रिश्ते पर उठ रहे सवालों का खुलकर दिया था जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें