फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' के खिलाफ भाजपा विधायक की चिट्ठी मिलते ही मंत्रालय एक्शन में, उठाया ये कदम

Thu, 10 Oct 2019 11:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 and Prakash Javadekar - फोटो : twitter
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक खत लिखते हुए अपील की थी कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Bosss 13) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। उन्होंने अपनी अपील को बल देने के लिए शो पर कई तरह के आरोप लगाते हुए एक लंबी चिट्ठी लिखी थी। अब इस मामले पर सूचना मंत्रालय की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक- 'सूत्रों की मानें तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के खिलाफ मिली शिकायत पर ध्यान दे रहा है।' दरअसल, अपनी शिकायत में नंद किशोर गुर्जर ने चिट्ठी लिखकर कई आरोप लगाए थे। नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि 'बिग बॉस 13' का प्रसारण प्राइम टाइम के स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो की स्थिति यह है कि इसे घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज, सिद्धार्थ डे और अबु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही कार्यक्रम का कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिससे देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा सके। बिग बॉस के सीजन 13 को बंद करने के लिए पहले भी धरना प्रदर्शन हो चुके हैं। 

4 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीजन में बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट लाया गया था। इसके तहत लड़की और लड़के को एक ही बेड शेयर करना था, जिसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद इस कॉन्सेप्ट को 'बिग बॉस' ने वापस ले लिया। 'बिग बॉस 13' के मेकर्स ने घरवालों को अपनी मर्जी के अनुसार घर में बेड साझा करने की इजाजत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 Ban - फोटो : twitter
आपको बता दें, सबसे पहले सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग उठी थी। ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे। इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाए थे। 

यह भी पढें:- पाई-पाई को मोहताज हुईं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'रोज के खर्चे के लिए बेचने होंगे गहने और घर की चीजें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें