'कौन बनेगा करोड़पति' 11 में बिहार के रहने वाले गौतम झा इस सीजन के तीसरे करोड़पति हैं। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में गौतम झा ने अपना खेल शुरू किया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा- इन मुख्यमंत्रियों को उनके राज्यों के अनुसार उत्तर से दक्षिण की ओर रखें। जवाब था- कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय रूपाणी, वाई एस जगन मोहन रेड्डी, पिनारयी विजयन। इसका सही जवाब केवल दो ही कंटेस्टेंट ने दिया। सबसे जल्दी जवाब देने की वजह से गौतम हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे।