'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बाद सभी घरवाले रश्मि देसाई (Rashami Desai) के खिलाफ हो जाएंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में 'बिग बॉस' का जो प्रोमो आया है उसमें साफ नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि घरवाले रोटी को लेकर रश्मि देसाई को खरी-खोटी सुना रहे हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि रश्मि असीम से कहती है 'मैं तेरी अब्बा की नौकर नहीं हूं।'