फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: ये 15 जवाब देकर मिड डे मील वर्कर बन गईं करोड़पति, देखें सवालों की पूरी लिस्ट

Fri, 20 Sep 2019 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kbc 11 - फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में मिड डे मील वर्कर बबीता ताड़े ने इतिहास रच दिया है। बबीता सीजन की दूसरी करोड़पति बन गई हैं। महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वालीं बबीता का मासिक वेतन महज 1500 रुपये है। 15 सवालों का जवाब देकर वो एक करोड़ जीतने में कामयाब रहीं। तो चलिए आगे की स्लाइड में उन 15 सवालों के बारे में बताते हैं जिनका उन्होंने सही जवाब दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
प्रश्न 1: फूलों के पराग का इस्तेमाल कर मधुमक्खियां क्या बनाती हैं ?
उत्तर: शहद

प्रश्न 2: हिंदी फिल्म '...द सर्जिकल स्ट्राइक' के नाम से कौन सा हिस्सा गायब है ?
उत्तर: उरी

प्रश्न 3: कितने वर्षों को मिलाकर एक शताब्दी बनती है?
उत्तर: सौ साल
विज्ञापन

3 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
प्रश्न 4: ऑडियो क्लिप के सहारे बताना है कि ये कौन से जानवर की आवाज है?
उत्तर: घोड़ा

प्रश्न 5: चित्र में दिखाए गए नमकीन को बनाने के लिए किस आटे का इस्तेमाल किया जाता है ?
उत्तर: चावल का आटा

प्रश्न 6: इस एक्टर द्वारा बजाए जा रहे वाद्य का नाम क्या है ? ये इस फिल्म का शीर्षक भी है।
उत्तर: बैंजो
 

4 of 7
babita tade - फोटो : social media
प्रश्न 7: इस चित्र में किस क्षेत्र का पारंपरिक विवाह समारोह दिखाया जा रहा है?
उत्तर: बंगाली

प्रश्न 8: वाल्मीकि रामायण के अनुसार, सीता अपने बालों में इनमें से कौन सा दैवीय आभूषण पहनती थीं?
उत्तर: चूड़ामणि

प्रश्न 9: महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी, कलसूबाई शिखर और तकरीबन 200 साल पुराना रतनगढ़ किला किस पर्वतीय स्थल के मुख्य आकर्षण हैं?
उत्तर: भंडारदरा
 
विज्ञापन

5 of 7
babita tade - फोटो : social media
प्रश्न 10: किस दिग्गज क्रिकेटर ने 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में बतौर कमेंटेटर अपनी शुरुआत की?
उत्तर: सचिन तेंदुलकर

प्रश्न 11: किस समाज सुधारक को लोकहितवादी के नाम से जाना जाता था?
उत्तर: गोपाल हरि देशमुख

प्रश्न 12: कौन सा ऐसा एकमात्र भारतीय राज्य है, जिसकी राजधानी का नाम 19वीं सदी में जन्मे एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया है?
उत्तर: गुजरात
 
विज्ञापन

6 of 7
kbc - फोटो : sony
प्रश्न 13: इनमें से किस देश ने सबसे पहले कोई मानव निर्मित वस्तु चंद्रमा पर भेजी थी?
उत्तर: यूएसएसआर

प्रश्न 14: मां शक्ति का स्रोत चंडी पाठ, जिसका पाठ विशेषकर दुर्गा पूजा के लिए किया जाता है, किस पुराण का हिस्सा है?
उत्तर: मार्कण्डेय पुराण
बबीता को इस सवाल का जवाब नहीं पता था तो उन्होंने लाइफलाइन के जरिए इसे फ्लिप करवाया। जिसके बाद 14वां सवाल ये दिया गया।

प्रश्न 14: इनमें से कौन लंदन में आयोजित तीनों गोलमेज सम्मेलन में शामिल हुए थे?
उत्तर: बीआर अंबेडकर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc - फोटो : social media
प्रश्न 15: मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था?
उत्तर: जहीर देहलवी

प्रश्न 16: किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर भारत के राष्ट्रपति बने हैं?
उत्तर: बिहार
7 करोड़ के सवाल का जवाब भी बबीता जानती थीं लेकिन उन्हें लेकर वो श्योर नहीं थी जिसके बाद उन्होंने गेम से क्विट करना ही ठीक समझा।

KBC 11: 1 करोड़ के इस कठिन सवाल का जवाब देकर बबीता ताड़े बनीं करोड़पति, बनवाएंगी शिव मंदिर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें