'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में गुरुवार को कंटेस्टेंट अभिषेक झा के साथ आगे के खेल को बढ़ाया गया। अभिषेक की दो लाइफलाइन बची हुई थी। इससे पहले अभिषेक ने 11 सवालों के सही जवाब देकर बेहतरीन खेल दिखाया था।
विज्ञापन
2 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
12.50 लाख के लिए अमिताभ ने अगला सवाल पूछा। सवाल: मई 2019 में गठित, नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के एकमात्र कैबिनेट मंत्री कौन हैं, जिनका जन्म भारत की स्वतंत्रता से पहले हुआ था? जवाब: राम विलास पासवान
विज्ञापन
3 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
25 लाख के लिए अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछा अभिषेक ने उसके लिए पहले फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन की मदद ली लेकिन वो जवाब में कन्फ्यूज दिखे तो उन्होंने फिर से इसी सवाल के लिए आस्क द एक्सपर्ट का इस्तेमाल किया। सवाल: भारत में जन्मे इनमें से कौन से लेखक का असली मध्य नाम आर्थर है? जवाब: जॉर्ज ऑरवेल
4 of 5
kbc
- फोटो : social media
अभिषेक से 50 लाख के लिए सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्हें पता नहीं था। उन्होंने खेल से क्विट कर लिया। सवाल: विश्व भ्रमण करने वाले पहले सौर ऊर्जा चालित विमान का नाम क्या था, जिसने 2016 में अपनी उड़ान पूरी की? जवाब: सोलर इम्पल्स 2
पंजाब के बल्ताना के रहने वाले अभिषेक ने अपने इंट्रो वीडियो में बताया था कि उन्हें बचपन से हकलाने की समस्या थी। जिसकी वजह से स्कूल में बच्चे उनका मजाक बनाते थे। अभिषेक साफ बोलने के लिए लगातार मेहनत करते रहे जिसमें वो सफल रहे। उनके प्रयासों को देखते हुए अमिताभ ने कहा कि आप अपने आत्मविश्वास की वजह से समस्या से उबरने में कामयाब रहे। बता दें कि अभिषेक सेल्स की जॉब करते हैं।