फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: मां के इस कदम से अमिताभ का नाम हो जाता इंकलाब, बिगबी ने खुद बताया पूरा किस्सा

Wed, 09 Oct 2019 12:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा से चर्चा में रहा है। उनके शो का ये 11वां सीजन है। इस शो में प्रतिभागियों से सवाल पूछने के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के बारे में भी ढेरों खुलासे करते रहते हैंं। इस बार उन्होंने अपने नाम को लेकर बड़ी बात बोली है और अपनी जिंदगी के बेहद खास किस्से को बताया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
हाल ही में शो की हॉट सीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से उनका असली नाम पूछा। कंटेस्टेंट ने उनसे कहता है - 'कितने लोगों को पता है कि आपके इस नाम के अलावा कुछ ओर नाम भी है ? क्योंकि जहां तक मैंने पढ़ा है और मुझे पता है आपका नाम पहले इंकलाब रखा गया था। उसके बाद आपका नाम अमिताभ बदला गया।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
कंटेस्टेंट के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इंकलाब का नाम रखने के पीछे एक कहानी है। इसके बाद अमिताभ बच्चन इंकलाब नाम से जुड़े किस्से को बताते हुए कहते हैं- 'हमारी पैदाइश हुई 1942 में, उस वक्त गांधी जी का भारत छोड़ो आंदोलन बहुत प्रबल हुआ था। हर रोज हमारे शहर में आंदोलन होता था और लोग सड़कों पर निकलते थे वो नारे लगाते थे इंकलाब जिंदाबाद।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन आगे बताते हैं- 'उस वक्त हमारी माताजी 8वें महीने में गर्भ में थीं। जब उन्होंने देखा कि जुलूस निकला है तो वो भी दौड़ गईं और जुलूस में शामिल हो गईं। जब घर के पुरुषों को इस बारे में पता चला तो वो उन्हें ढूंढ कर वापस लाए और बहुत डांटा कि ऐसी अवस्था में आप कैसे चली गईं ? तब हमारे पिता जी के एक दोस्त थे जिन्होंने कहा कि यदि इनके लड़का पैदा हो तो उसका नाम इंकलाब रख देना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बिग बी ने अपने अमिताभ बच्चन नाम की सच्चाई को बताते हुए कहा- 'वास्तविकता तो ये है कि सुमित्रानंदन पंत जो कि बहुत ही विख्यात लेखक और कवि थे जिस दिन मैं पैदा हुआ था, उसी दिन वह रहने के लिए हमारे घर आए हुए थे। उन्होंने हमें देखकर हमारा नामकरण किया कि ये अमिताभ हैं। इस तरह हमारा नाम पड़ा और कोई मेरा दूसरा नाम नहीं है।' अमिताभ बच्चन ने इस तरह अपने नाम को लेकर खुलासा किया। 

पढ़ें: अमिताभ ने 'बच्चन' और अपने धर्म को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों बदल लिया उपनाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें