फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: कर्मवीर स्पेशल में मिलिए उन डॉक्टर से, 35 साल पहले जिन्होंने अमिताभ की बचाई थी जान

Sat, 14 Sep 2019 12:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dr Ramana Rao and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
35 साल पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को मौत के मुंह से निकालकर जो लेकर आया था उसका नाम डॉक्टर रमाना राव है। डॉक्टर रमाना वहीं हैं जिन्होंने बिग बी का इलाज किया था जिस वक्त उन्हें 'कुली' के सेट पर गंभीर चोट लग गई थी। अमिताभ के साथ कुली के सेट पर हुए इस हादसे को लंबा अरसा बीत गया है। बिग बी को उस दिन नई जिंदगी देने वाले डॉक्टर रमाना 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में जल्द नजर आएंगे। डॉक्टर रमाना को शो में देखकर बिग बी उत्साहित नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 6
Dr Ramana Rao with his wife - फोटो : Sony Liv Video
अमिताभ और डॉक्टर रमाना की इस मुलाकात का वीडियो सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। डॉक्टर रमाना जल्द ही 'केबीसी 11' के कर्मवीर एपिसोड में हॉट सीट पर नजर आएंगे। कर्मवीर एपिसोड में डॉक्टर रमाना पत्नी और अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। शो के दौरान डॉक्टर रमाना ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। डॉक्टर रमाना फिजीशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Dr Ramana Rao - फोटो : Sony Liv Video
शो के दौरान रमाना राव ने कहा- 'जब मैं 6 साल का था और किसी को चोट लगे हुए देखता था तो माता-पिता से एक सवाल जरूर पूछता था। माता-पिता से पूछता था कि मैं इन लोगों का तकलीफ कैसे दूर सकता हूं? उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आप डॉक्टर बनोगे तो इन लोगों की तकलीफ दूर कर सकते हो।'
 

4 of 6
Dr Ramana Rao and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
डॉक्टर रमाना राव का पूरा परिवार उनसे साथ क्लीनिक में काम करता है। डॉक्टर रमाना हर रविवार को गांव के क्लीनिक में लोगों का नि:शुल्क इलाज करते हैं। इस काम में उनकी पत्नी और दोनों बेटे उनकी मदद करते हैं। डॉक्टर रमाना के दोनों बेटे भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर रमाना ने शो के दौरान कहा कि उनके पिता ने गरीब लोगों के लिए फ्री क्लीनिक की सुविधा शुरू की थी और तब से लगातार यह जारी है। 
विज्ञापन

5 of 6
Dr Ramana Rao - फोटो : file photo
बिग बी के बारे में बात करते हुए डॉक्टर रमाना ने कहा- 'मंजुनाथ हेगड़े जो अमिताभ के टीम मेंबर हैं उन्होंने मुझे आधी रात को एक बजे फोन किया। मुझसे एक व्यक्ति की मदद करने के लिए कहा और यह भी बताया कि इससे मेरा जीवन बदल जाएगा। मैंने डॉक्टर होने का कर्तव्य पूरा किया और 10 मिनट में उनके बताए हुए स्थान पर पहुंच गया। वहां मुझे अमिताभ किसी गंभीर बीमारी से जूझते दिखाई दिए। मैंने उनका इलाज किया ताकि वह ठीक हो सकें और शूटिंग पर वापस आ सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc - फोटो : social media
शो के दौरान डॉक्टर रमाना ने बताया कि इलाज करने के बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ भी लिया था। ताकि वह पत्नी को यह विश्वास दिला सकें कि अमिताभ से मिलकर आए हैं। आपको बता दें, डॉक्टर रमाना ने नि:शुल्क क्लीनिक की शुरुआत 15 अगस्त, 1973 से की थी। यह क्लीनिक बेंगलुरु से 35 किलोमीटर दूर बेंगलुरु-पुणे नेशनल हाइवे पर T.Begur जगह पर लगता है। 44 साल से डॉक्टर रमाना लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें;- KBC 11: अब्दुल कलाम के साथ काम करती थीं ये कंटेस्टेंट, इस वजह से लिया शादी ना करने का फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें