फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: यूपी का एक शख्स जो एक हजार के सवाल का जवाब न दे पाया, अब एक करोड़ तक पहुंचा

Tue, 10 Sep 2019 02:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : social media
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' की टीआरपी काफी अच्छी जा रही है । इस सीजन में दूसरी बार एक कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गया है । इस कंटेस्टेंट से पहले एक महिला भी 1 करोड़ के सवाल तक पहुंची थी लेकिन उन्होंने 50 लाख रुपये जीत गेम क्विट कर लिया था। अब शायद इस सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल सकता है । 
विज्ञापन

2 of 5
kbc - फोटो : social media
सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में खेल शुरू होने के बाद हॉट सीट पर यूपी के हिमांशु पहुंचे । उन्होंने बहुत अच्छे से गेम खेला और वो अब एक करोड़ के सवाल तक पहुंच गए हैं। 15 सवाल के सही जवाब देने के बाद जब अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ का सवाल पूछना शुरू किया, तभी हूटर बज गया। 
विज्ञापन

3 of 5
kbc - फोटो : social media
अब आज के एपिसोड में पता चलेगा कि हिमांशु करोड़पति बनते हैं या नहीं । यहां खास बात ये है कि 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले हिमांशु को 1000 रुपये के सवाल का जवाब भी नहीं पता था । पहले सवाल में ही लाइफलाइन इस्तेमाल करने वाले हिमांशु ने बाद में सभी सवालों के जवाब दिए।

4 of 5
KBC contestant Himanshu - फोटो : Sony Liv Video
हिमांशु से पहले सवाल में पूछा गया था- असंभव बातें सोचने वाले के लिए प्रयोग किए जाने वाले हिंदी मुहावरे को पूरा करिए- ख्याली____पकाना। इसका सही जवाब है पुलाव। लेकिन हिमांशु को इसका जवाब नहीं पता था । उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन के जरिए इसका जवाब दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हिमांशु महज 19 साल के हैं। वह बिग बी से कहते हैं कि बचपन में कागज के प्लेन उड़ाता था। तब से मेरा सपना प्लेन उड़ाने का है। उन्होंने सरकारी फ्लाइंग इंस्टीट्यूशन में दाखिला भी ले लिया है। बता दें कि सोनी टीवी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 'केबीसी 11' का एक प्रोमो वीडियो साझा किया था । इसमें हिमांशु के अलावा एक और कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचेगा । 

KBC 11: इस हफ्ते इतिहास रचेगा अमिताभ का शो, पहली बार वो होगा जो कभी न हुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें