फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: इस कंटेस्टेंट ने बिग बी को दी शो के रूल बदलने की नसीहत, कहा- आखिरी सवाल पर मिले लाइफ लाइन

Wed, 12 Sep 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
मोस्ट पॉपुलर क्विज शो केबीसी में ये पहली बार देखने को मिला है जब किसी कंटेस्टेंट ने खेल के नियम को बदलने की बात कह डाली। जी हां, बात कर रहे हैं शो के 7वें एपिसोड की जहां ओडिशा के भुवनेश्वर से हॉट सीट पर अपनी किस्मत आजमाने आए आरबीआई के पूर्व ऑफिसर रविंद्र कुमार आचार्य की जो शो के रूल से नाखुश हैं... आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ बीते एपिसोड में..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
TV Show
कंटेस्टेंट रविंद्र शो में अपनी पत्नी संग आए थे और शुरुआती दौर में अच्छा भी खेल रहे थे। लेकिन एक लाख चालीस हजार के सवाल पर ही वह अपनी चारों लाइफ खो चुके थे। लेकिन इससे पहले जब अमिताभ ने उन्हें खेल के नियम समझाए तो उन्होंने बिग बी को ही नसीहत दे डाली।
विज्ञापन

3 of 5
TV Show
दरअसल, शो के होस्ट बिग बी ने उन्हें बताया कि शो के खिताबी सवाल यानी 7 करोड़ के सवाल पर कोई लाइफ लाइन नहीं होगी और अगर आपके पास आखिरी सवाल पर कोई लाइफ लाइन बचती भी हैं तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में रविंद्र ने कहा कि आखिरी सवाल पर भी लाइफ लाइन होनी चाहिए। 

4 of 5
TV Show
आचार्य की बात सुनने के बाद बिग बी थोड़ी देर के लिए स्तब्ध हो गए और कैमरे के सामने शो के मेकर्स से रविंद्र की बात पर विचार करने को कहा। बता दें कि अमिताभ ने ये भी बताया कि ऐसा अमेरिकी शो Who Wants to Be a Millionaire? में हो चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 9
रविंद्र 3 लाख 20 हजार के सवाल पर आने से पहले ही अपनी 3 तीन लाइफ लाइफ गवां चुके थे। ऐसे में इस सवाल पर उन्होंने अपनी पत्नी को बुला आखिरी लाइफ लाइन भी इस्तेमाल कर ली। सवाल था कि भारत के कौनसे उपराष्ट्रपति देश के तीन राष्ट्रपति के साथ काम कर चुके हैं? इस सवाल पर आचार्य और उनकी पत्नी ने काफी देर तक चर्चा की और आखिर में गेम को क्विट करना ही मुनासिब समझा। वह शो से सिर्फ 1 लाख 40 हजार रुपये ही जीत सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें