'कौन बनेगा करोड़पति' में हर बार कोई न कोई कंटेस्टेंट ऐसी कहानी लेकर आता है कि बात दिल को छू जाती है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में हुआ। इस शो में किसान अनंत कुमार आए थे जिन्होंने शो के दौरान अपनी कहानी सुनाकर बिग बी को भी इमोशनल कर दिया था। अनंत कुमार के बाद हॉट सीट पर 44 साल की रोहिणी बैठीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे आप अब तक नहीं जानते होंगे।