फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: ये हैं अबतक के विनर्स की लिस्ट, कोई बना IPS तो कोई कर रहा बड़ा बिजनेस

Thu, 06 Sep 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood
टीवी का पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 10वें सीजन  में चल रहा है और इसे शुरू हुए तीन हो गए हैं। लेकिन शो में अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट लाख के सवाल से ऊपर नहीं पहुंचा है। बता दें कि इस शो को 18 साल हो चुके हैं और अमिताभ और शाहरुख खान ने इसे होस्ट किया है। लेकिन यहां बात करेंगे पिछले 9 सीजन के विनर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
TV Show
सबसे पहले बात करेंगे पिछले सीजन 9 में जमशेदपुर से आईं अनामिका मजूमदार सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट रहीं। इस सीजन में अनामिका ने 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थीं। बता दें कि वह 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर आकर अटक गई थीं। लेकिन शो के क्विट करने के बाद जो उन्होंने उत्तर दिया था वह सही निकला। शो से बड़ी रकम जीतकर घर गई दो बच्चाों की मां अनामिका फेथ इन इंडिया नामक एनजीओ चलाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में दोबारा आने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

3 of 9
TV Show
सीजन 8 में अचिन और सार्थक नरूला ने एंट्री ली और आखिरी विनर रहे। ये दोनों भाई हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों भाई ने केबीसी में आने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। इन्होंने शो में 7 करोड़ रुपये जीते थे जिससे उन्होंने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट करवाया था। आज दोनों भाई पैसा इनवेस्ट कर बिजनेस चला रहे हैं।  

4 of 9
TV Show
केबीसी के सीजन 7 में राजस्थान के रहने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला।वह पेशे से एक अध्यापक हैं। शो में ताज ने 5 करोड़ रुपये के सवाल पर अटकर खेल से क्विट कर दिया। हालाकि उन्होंने एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थी। शो में जीती रकम से उन्होंने अपनी बेटी की आंखों का इलाज करवाया साथ ही गांव में दो अनाथ लड़कियों की शादी भी करवाई। उन्होंने इस रकम से एक घर भी खरीदा है। फिलहाल वह क्या कर रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

5 of 9
TV Show
वहीं, सीजन 6 में बड़ी कंटेस्टेंट सुनमीत कौर की कहानी सुनने को मिली कि उनके ससुराल वाले उन्हें फैशन डिजाइनिंग आगे करियर के लिए मदद नहीं कर रहे हैं। लेकिन सुनमीत ने ठान लिया था वह अपना सपना पूरा करके रहेंगी। इसके लिए उन्होंने केबीसी के प्लेटफॉर्म को चुना और अपना काम शुरू किया। 
विज्ञापन

6 of 9
TV Show
वहीं, सीजन 5 में सुशील कुमार ने सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने 5 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर अमिताभ के भी रोंगटे खड़े कर दिए थे। सुशील बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के रहने वाले हैं और वह मनरेगा में 6 हजार रुपये की नौकरी पर काम करते थे। ईनामी राशि से सुशील ने अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाई और भाईयों का बिजनेस शुरू करवाया। फिलहाल सुशील संगीत की ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही ऊर्दू भी सीख रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
TV Show
सीजन 4 में कंटेस्टेंट राहत तस्लीम शो की विनर रहीं। वह झारखंड से आईं राहत बेहद गरीब परिवार से थीं उन्होंने बताया कि जब वह अपने मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रही थीं तो उनकी शादी कर दी गई। लेकिन उन्होंने केबीसी में जाने का मन बनाया और शो को जीतकर आईं। फिलहाल राहत गार्मेंट का काम करती हैं। 

बात करें शो के तीसरे सीजन की तो इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस शो में कोई भी कंटेस्टेंट विनिंग अमाउंट तक नहीं पहुंच पाया और शो को गिरती टीआरपी के चलते बीच में ही बंद करना पड़ा। 

8 of 9
TV Show
शो के शुरुआती सीजन 2 में अमिताभ बच्चन केबीसी जूनियर को होस्ट कर रहे थे। यह सीजन साल 2001 में लॉन्च किया गया था। इस सीजन में कंटेस्टेंट रवि मोहन सैनी ने हॉट सीट पर बैठ बाजी मारी थी। रवि की उम्र उस वक्त 14 साल के थी इसके बाद रवि ने कड़ी मेहनत कर आईपीएस अॉफिसर बन गए । 
विज्ञापन

9 of 9
TV Show
आखिर में साल 2000 में शुरू हुए क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को बड़े स्तर पर पॉपुलैरिटी मिली और घर-घर में इस शो को पसंद किया जाने लगा। साथ ही ये शो बिग बी के करियर का टर्निंग प्वाइंट था। बता दें कि शो के पहले सीजन में हर्षवर्धन नवाठे ने बारी मारी थी। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से थे। उस दौरान हर्षवर्धन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे और 27 साल के थे। आज हर्षवर्धन शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। बात करें उनके प्रोफेशन की तो उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी छोड़ यूके यूनिवर्सिटी से एमबीए किया और प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें