'कौन बनेगा करोड़पति 10' शुरू हुए अभी केवल 5 दिन ही बीते हैं लेकिन इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 75 वर्षीय अमिताभ बच्चन लगातार 10वीं बार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वो साल 2000 से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। 'केबीसी' को भारत में 18 साल हो गए हैं। इस साल शो में प्राइज मनी 7 करोड़ रुपये है। आज भले ही अमिताभ बच्चन आम आदमी को कुछ सवालों का जवाब देकर करोड़पति बना देते हैं लेकिन कभी खुद अमिताभ बच्चन पर करोड़ों का कर्जा था और वो दिवालिया हो चुके थे।