फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: कभी अमिताभ बच्चन खुद हो गए थे इतने कंगाल, कर्जा नहीं चुकाने पर मिलती थी गालियां और धमकी

Sat, 08 Sep 2018 12:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc
'कौन बनेगा करोड़पति 10' शुरू हुए अभी केवल 5 दिन ही बीते हैं लेकिन इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 75 वर्षीय अमिताभ बच्चन लगातार 10वीं बार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वो साल 2000 से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। 'केबीसी' को भारत में 18 साल हो गए हैं। इस साल शो में प्राइज मनी 7 करोड़ रुपये है। आज भले ही अमिताभ बच्चन आम आदमी को कुछ सवालों का जवाब देकर करोड़पति बना देते हैं लेकिन कभी खुद अमिताभ बच्चन पर करोड़ों का कर्जा था और वो दिवालिया हो चुके थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kbc
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि '18 साल पहले इस शो की शुरुआत हुई थी। जब यह शो मुझे ऑफर किया गया तो शुरुआत में एक झिझक और हिचकिचाहट सी मन में थी। डर भी था कि 70 एमएम की स्क्रीन से निकलकर 25 इंच की टीवी पर जाने का अनुभव कैसा रहेगा लेकिन बाजार और इंडस्ट्री ने मुझ पर भरोसा दिखाया। जबकि उस वक्त मुझे ऐसा लगता था कि मेरा करियर खत्म हो गया है।'
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि 'उस वक्त मेरे पास कोई काम नहीं था। ना ही पैसा था और कुछ लेनदार लगातार मुझे भद्दी भाषा में बात करते हुए धमकी देते थे। उस वक्त जहां टीवी पर यह शो एक क्रिएटिव था तो वहीं मेरे लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं था। पैसा कमाने का भले ही ये छोटा रास्ता था लेकिन यही कारगर था। उस मेहनत का नतीजा रहा कि मुझे अपने कर्जे चुकाने में मदद मिली। उससे भी ज्यादा जरूरी कुछ ऐसे अनुभव मिले जो जिंदगी भर के लिए सीख हैं।'

4 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने शो के बारे में बताया कि 'कौन बनेगा करोड़पति में जितने भी लोगों से मुलाकात होती है जरूरी नहीं कि वो यादगार ही हो लेकिन हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। हमारा देश इतनी विविधताओं का देश है कि यहां जितने लोग है उतना आप सीख सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और अमृता सिंह हैं। मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ अमिताभ जल्द ही 'झुंड' की शूटिंग शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें