कविता कौशिक
- फोटो : Instagram
कविता ने ओटीटी के बारे में कहा- ये एक बेहतरीन मंच है, जिसके जरिए कहानियों को शानदार तरीके से पेश किया जाता है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि अपने किरदार को निभाने के साथ-साथ मेरे लिए ये काम करने और एंजॉय करने का भी शानदार माध्यम है। उनका मानना है कि इसके जरिए दर्शकों को सीमित कहानियां दिखाई जाती हैं, जो कि वह चाहते हैं। कविता इस बात को लेकर भी बहुत खुश हैं कि नौ साल तक एक शो में काम करने के बाद उन्हें अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है।