शहनाज गिल
- फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल
मशहूर और चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में नजर आईं शहनाज गिल का इस शो के समय वजन काफी बढ़ा हुआ था। शहनाज अक्सर ही अपने बढ़े वजन के बारे में बात करती नजर आती थीं। हालांकि, इस शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने ऊपर जमकर काम किया और करीब 12 किलो वजब कम किया। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने नॉन-वेज, चॉकलेट और आइसक्रीम खाना बंद कर दिया है।