'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाकर फेमस हुए कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद अब डॉ. हाथी की डेड बॉडी उनके घर लाई गई है। डॉ. हाथी के पार्थिव शरीर की ये तस्वीरें उनके फैंस को रुला सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही उनके फैंस और टीवी सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। अस्पताल की तमाम औपचारिकताओं के बाद डॉ. हाथी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद एंबुलेस से उनका शव घर लाया गया।
विज्ञापन
3 of 4
अंतिम संस्कार में 'तारक मेहता' शो की पूरी टीम मौजूद रहेगी। बता दें, डॉ. हाथी की डेड बॉडी को मीरा रोड स्थित भारतरत्न इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में रखा गया था। जब डॉ. हाथी का निधन हुआ उस वक्त उनके पेरेंट्स बिहार एक शादी में शऱीक होने गए थे। बेटे की डेडबॉडी देख आजाद के पिता और माता दोनों फूटफूटकर रो पड़े।
बता दें आज तेज बारिश के बीच मुंबई में डॉ. हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया वहां के हेड रवि हिरावनी ने बताया कि आजाद को करीब दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था। उनकी धड़कनें सुनाई नहीं दे रही थी इसलिए फौरन उन्हें इमर्जेंसी में ले जाया गया और उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की गई लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।