'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी के मामले में कई दमदार सीरियल को मात दे सकता है। इस सीजन के अभी तक 6 एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। 7वां एपिसोड सोमवार को ऑनएयर हुआ। इस बार हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ सरकारी स्कूल की टीचर बैठीं। इस बीच शो के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि वह बीच में सबकुछ छोड़ छाड़कर फूट फूट कर रोने लगीं।
विज्ञापन
2 of 5
amitabh bachchan
हिमाचल की रहने वाली प्रीती किम्टा सोमवार को बिग बी की 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान मेहमान बनीं। शो की शुरुआत में बेहद आसान तीसरे सवाल का जवाब देने में ही उन्होंने अपनी पहली लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया था। हालांकि धीरे धीरे वह आगे बढ़ीं और 11वें सवाल का जबाव देने के बाद उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
3 of 5
Preeti Kimta
प्रीती किम्टा ने शो में कुल 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। 'केबीसी 10' के दौराना प्रीती ने अपनी निजी जिंदगी का अमिताभ बच्चन से जिक्र किया। प्रीती ने बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहती हैं। इसके साथ ही प्रीती ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी के एक साल बाद ही पति का निधन हो गया था। यह बताते हुए वह इतनी इमोशनल हो गई थीं कि उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।
4 of 5
KBC 10
अपने सामने हॉट सीट पर बैठी प्रीती की यह हालत देखकर बिग भी इमोशनल हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय जी की एक कविता के जरिए प्रीती को आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया। इस शो के दौरान प्रीती ने कहा कि वह 'केबीसी 10' में जीती गई राशि को केरल बाढ़ पीढ़ितों को दान कर देंगी।
'कौन बनेगा करोड़पति' में सभी प्रतियोगितों का चुनाव फिंगर फर्स्ट राउंड में होता है। इसी राउंड में सवाल का सही और सबसे तेज जवाब देकर प्रीती 'केबीसी' की हॉट सीट पर बैठीं। दिलचस्प बात यह है कि जैसे ही उनका चुनाव हुआ वह भागती हुई स्टेज तक पहुंचीं। शो के दौरान प्रीती बिग बी से कई बार डांस करने की गुजारिश करती दिखी हालांकि अमिताभ उसे कई बार टालते हुए दिखे।